छत्तीसगढ़

राजेश अग्रवाल ने CGPSC टॉपर पंकज यादव को दी बधाई, ठेलेवाले पिता के बेटे ने हासिल की 14वीं रैंक

रायपुर, 25 नवंबर 2025
छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने CGPSC 2024 में 14वीं रैंक हासिल करने वाले अंबिकापुर निवासी पंकज यादव को दूरभाष पर बधाई दी। मंत्री ने कहा कि पंकज की सफलता पूरे प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा है और अंबिकापुर का गौरव बढ़ाने वाली उपलब्धि है।

“परिवार का नाम रोशन किया है”—मंत्री अग्रवाल

मंत्री ने पंकज से बातचीत में कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी उनके माता-पिता ने जो त्याग किया, पंकज ने उसे मेहनत और लगन से सार्थक साबित किया है। उन्होंने पंकज के माता-पिता को भी विशेष शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

ठेलेवाले पिता का बेटा बना अधिकारी

अंबिकापुर के बौरीपारा के रहने वाले पंकज यादव के पिता रामेश्वर यादव ठेला चलाकर परिवार का खर्च चलाते हैं। मां रायवती गृहिणी हैं। आर्थिक संघर्षों के बीच भी पंकज ने पढ़ाई नहीं छोड़ी।

प्राथमिक शिक्षा — मल्टीपरपज स्कूल, अंबिकापुर

बीएससी — साईं बाबा कॉलेज

एमएससी — पीजी कॉलेज

छह साल की तैयारी के बाद मिली सफलता

पंकज पिछले छह वर्षों से लगातार CGPSC की तैयारी कर रहे थे। कई प्रयासों के बाद इस बार उन्होंने 14वीं रैंक हासिल कर परिवार, शहर और प्रदेश का नाम रोशन किया। पंकज ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के त्याग और उनके आशीर्वाद को दिया।

अंबिकापुर में पंकज की सफलता से खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने उन्हें “संघर्ष और संकल्प का प्रतीक” बताया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button