जांजगीर-चांपाराजनीति
रजनी सत्तू साहू बनीं बिलासपुर कोऑपरेटिव बैंक की उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में हर्ष

जांजगीर-चांपा
भारतीय जनता पार्टी जिला जांजगीर-चांपा की जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती रजनी सत्तू साहू को बिलासपुर कोऑपरेटिव बैंक का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं रजनीश सिंह को बैंक का अध्यक्ष बनाया गया है।
रजनी सत्तू साहू को यह महत्वपूर्ण दायित्व मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने इसे उनके लंबे संगठनात्मक अनुभव, मेहनत और समर्पण का परिणाम बताया है।
पार्टी पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि रजनी सत्तू साहू अपने नए दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगी तथा सहकारिता क्षेत्र को मजबूती देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं, जिससे पूरे संगठन में हर्ष व्याप्त है।




