छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा
भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक बने राजू महंत, अधिवक्ताओं ने किया भव्य स्वागत

रिपोर्टर: रितेश मोदी / लोकेशन: जांजगीर-चांपा
जांजगीर-चांपा में भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ में राजू महंत को प्रदेश सह-संयोजक बनाए जाने पर अधिवक्ता समुदाय में खुशी की लहर देखने को मिली। इस अवसर पर स्थानीय अधिवक्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत और अभिनंदन किया।

कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ताओं ने राजू महंत को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में विधि प्रकोष्ठ और अधिक मजबूत होगा तथा संगठन को नई दिशा मिलेगी।
वहीं राजू महंत ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे और अधिवक्ताओं के हितों के साथ-साथ समाज सेवा को भी प्राथमिकता देंगे।
इस कार्यक्रम में कई वरिष्ठ अधिवक्ता और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।




