छत्तीसगढ़राजनीति

राज्यसभा चुनाव 2026: देखिए कांग्रेस ने किस नेता पर लगाया दांव

मयंक की रिपोर्ट

छत्तीसगढ़ में राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने एक बार फिर फूलो देवी नेताम पर भरोसा जताते हुए उन्हें राज्यसभा के लिए प्रत्याशी बनाया है।
दरअसल, छत्तीसगढ़ से राज्यसभा की जिन दो सीटों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, उनमें फूलो देवी नेताम का नाम भी शामिल है। उनका मौजूदा कार्यकाल 9 अप्रैल को खत्म होने वाला है। राजनीतिक अनुभव और संगठन में सक्रिय भूमिका को देखते हुए कांग्रेस ने उन्हें दोबारा उच्च सदन भेजने का फैसला किया है।


बताया जा रहा है कि कांग्रेस इस बार भी स्थानीय चेहरे पर दांव लगाने की रणनीति पर काम कर रही थी। इसी कड़ी में पार्टी ने अनुभवी आदिवासी महिला नेता फूलो देवी नेताम को फिर मौका दिया है। वह साल 2020 में भी कांग्रेस की ओर से राज्यसभा भेजी गई थीं और संसद में बस्तर सहित आदिवासी क्षेत्रों के मुद्दे उठाती रही हैं।
फूलो देवी नेताम छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रह चुकी हैं। इसके अलावा वह कांग्रेस कार्य समिति में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुकी हैं। उन्हें गांधी परिवार के करीब माना जाता है और संगठन में उनकी मजबूत पकड़ बताई जाती है।
इस बीच छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने भी उन्हें राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि फूलो देवी नेताम बस्तर की मजबूत आवाज हैं और संसद में आदिवासियों तथा छत्तीसगढ़ के हितों को मजबूती से उठाती रही हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button