एंटरटेनमेंट

1200 करोड़ की ‘रामायण’ में दिखेगा रणबीर कपूर का अनदेखा अवतार, 2 अप्रैल को होगा ग्रैंड रिवील

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायण को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म के मेकर्स ने घोषणा की है कि 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के अवसर पर ‘राम’ के किरदार की पहली झलक दुनिया के सामने पेश की जाएगी।


निर्देशक नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस मेगा बजट फिल्म को करीब 1200 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जा रहा है। निर्माता नमित मल्होत्रा ने राम नवमी के मौके पर सोशल मीडिया के जरिए इस खास रिवील की जानकारी दी।
फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे, जबकि साई पल्लवी सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका निभाते दिखाई देंगे।
बताया जा रहा है कि यह फिल्म दो भागों में रिलीज होगी, जिसमें पहला पार्ट दिवाली 2026 और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में आएगा। अत्याधुनिक तकनीक और भव्य विजुअल इफेक्ट्स से सजी यह फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी परियोजनाओं में से एक मानी जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button