नाबालिगों से दुष्कर्म, जशपुर पुलिस का कड़ा प्रहार, दो आरोपी गिरफ्तार, एक पुणे से दबोचा गया

दीपक वर्मा – जशपुर
लोकेशन – जशपुर
22/12/2025
जशपुर पुलिस ने नाबालिग बालिकाओं से दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दोनों ही मामलों में आरोपी शादी का झांसा देकर नाबालिगों का शोषण करते रहे, जिससे पीड़िताएं गर्भवती हो गईं।
पहला मामला चौकी दोकड़ा क्षेत्र का है, जहां आरोपी लक्ष्मण राम ने नाबालिग छात्रा को बहला- फुसलाकर दुष्कर्म किया। इस दौरान पीड़िता ने इलाज के दौरान एक बच्ची को जन्म दिया।
घटना के बाद फरार आरोपी को जशपुर पुलिस ने तकनीकी टीम की मदद से पुणे, महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है।
वहीं दूसरा मामला थाना आस्ता क्षेत्र का है, जहां आरोपी संजीत टोप्पो ने नाबालिग बालिका को प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म किया, पुलिस ने आरोपी को मनोरा क्षेत्र से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज किया गया है।
एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त निर्देश है कि “जशपुर पुलिस महिलाओं और बच्चों से जुड़े अपराधों को लेकर पूरी तरह संवेदनशील है, नाबालिगों से दुष्कर्म करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।”
जशपुर पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से साफ है कि मासूमों के अपराधियों के लिए जिले में कोई जगह नहीं।




