छत्तीसगढ़बिलासपुर

रतनपुर पुलिस का वारंटियों पर शिकंजा, 9 स्थायी और 2 गिरफ्तारी वारंटी पकड़कर न्यायालय में किया पेश

रिपोर्टर – दीपक यादव / लोकेशन – रतनपुर, बिलासपुर

माननीय न्यायालय में लंबित प्रकरणों के निराकरण के लिए रतनपुर पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। अभियान के तहत पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 9 स्थायी वारंटी और 2 गिरफ्तारी वारंटी को पकड़कर न्यायालय में पेश किया है।


यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देशन में की गई। हाल ही में पदस्थ थाना प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस अंशिका जैन के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर रतनपुर थाना क्षेत्र में वारंटियों की तलाश के लिए विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने अलग-अलग मामलों में न्यायालय द्वारा जारी वारंटों की तामिली करते हुए फरार आरोपियों की तलाश शुरू की।
दिनांक 11 मार्च 2026 को पुलिस टीम ने क्षेत्र में सक्रियता दिखाते हुए अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी और न्यायालय से जारी 9 स्थायी वारंटी और 2 गिरफ्तारी वारंटी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार इन आरोपियों के खिलाफ विभिन्न आपराधिक मामलों में न्यायालय से वारंट जारी किए गए थे और ये लंबे समय से गिरफ्तारी से बच रहे थे।
पुलिस का कहना है कि न्यायालय में लंबित मामलों को जल्द से जल्द निपटाने और फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए इस तरह के विशेष अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे, ताकि कानून व्यवस्था मजबूत रहे और न्यायिक प्रक्रिया में तेजी लाई जा सके।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अंशिका जैन, निरीक्षक निलेश पांडेय, सहायक उप निरीक्षक पवन सिंह, नीलाकर सेठ, प्रधान आरक्षक बलदेव सिंह, कौशल खुटे, आरक्षक हरिशंकर चंद्रा, आकाश डोंगरे तथा महिला आरक्षक अनिषा कश्यप का सराहनीय योगदान रहा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button