सारंगढ़-बिलाईगढ़

मृतकों के नाम पर दो साल तक उठाया जाता रहा राशन! पीडीएस दुकान में बड़ा घोटाला उजागर

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 22 नवंबर 2025

रिपोर्टर — लाला उपाध्याय

ग्राम पंचायत खोखसिपाली में शासकीय उचित मूल्य दुकान (PDS) में बड़ा घोटाला उजागर हुआ है, जहाँ मृत व्यक्तियों के नाम पर दो साल तक चावल का आहरण किया गया। इस भ्रष्टाचार ने न सिर्फ शासन को आर्थिक नुकसान पहुँचाया, बल्कि पीडीएस सिस्टम की निगरानी पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

स्थानीय लोगों की सूचना पर मामला सामने आया कि दुकान संचालक पिछले दो वर्षों से मृत व्यक्तियों—

रेशममती साहू पति मंगलू साहू,

नानकुन यादव,

दलमती राणा

के नाम से नियमित रूप से चावल उठा रहा था। जबकि इन सभी का देहांत लगभग दो वर्ष पहले हो चुका है।

जब मीडिया टीम ने मृतक परिवारों से बातचीत की तो परिजनों ने स्पष्ट कहा कि उनके परिजन अब इस दुनिया में नहीं हैं, और वे नहीं जानते कि उनके हिस्से का राशन कौन उठा रहा था। इसके बावजूद खोखसिपाली उचित मूल्य दुकान में मृत व्यक्तियों के नाम पर चावल का आहरण जारी रहा, जिससे शासन की राशि और अनाज—दोनों का गबन हुआ है। अनुमान है कि इस खेल में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

यह मामला अब गंभीर रूप से उठ खड़ा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि दुकान संचालक ने शासकीय विश्वास और संसाधनों का दुरुपयोग कर घोर अनियमितता की है। यह केवल आर्थिक भ्रष्टाचार नहीं, बल्कि गरीबों के हक़ पर सीधा प्रहार है।

ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि मामले की विस्तृत जांच कर दुकान संचालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी पीडीएस संचालक मृतकों के नाम पर या किसी भी दूसरे तरीके से अनाज की हेराफेरी करने की हिम्मत न कर सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button