बिज़नेस

बजट के बाद शेयर बाजार में रिकवरी, सेंसेक्स 500 अंक चढ़ा

मुंबई— बजट के एक दिन बाद आज 2 फरवरी (सोमवार) को शेयर बाजार में मजबूती देखने को मिल रही है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 500 अंक चढ़कर 81,200 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी में लगभग 100 अंकों की तेजी दर्ज की गई और यह 25,000 के आसपास ट्रेड करता दिखा।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 में बढ़त और 9 में गिरावट रही। सेक्टोरल आधार पर बैंकिंग और मेटल शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है, जबकि ऑटो, आईटी और एफएमसीजी सेक्टर में हल्की बिकवाली का दबाव बना हुआ है।
गौरतलब है कि शुक्रवार 1 फरवरी को बजट पेश होने के बाद बाजार में तेज गिरावट आई थी। उस दिन सेंसेक्स 1546 अंक टूटकर 80,722 पर और निफ्टी 495 अंक गिरकर 24,825 पर बंद हुआ था। इसकी बड़ी वजह फ्यूचर्स और ऑप्शंस ट्रेडिंग पर सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) में बढ़ोतरी रही।

विदेशी निवेशकों ने 1 फरवरी को 588 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने भी 682 करोड़ रुपये की बिकवाली की। हालांकि आज की तेजी से निवेशकों को कुछ राहत मिली है, लेकिन वैश्विक बाजारों में कमजोरी के संकेत अब भी बने हुए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button