अर्थशास्त्र

नए साल 2026 में आम आदमी को राहत, सैलरी-पेंशन बढ़ने के संकेत; ₹12 लाख तक की कमाई टैक्स फ्री, जानिए 7 बड़े बदलाव

नया साल 2026 आम नौकरीपेशा, पेंशनर्स और मिडिल क्लास के लिए राहत भरा साबित हो सकता है। इनकम टैक्स से लेकर रेलवे टिकट बुकिंग, कार की कीमतों और सेविंग स्कीम्स तक कई बड़े बदलाव लागू होने जा रहे हैं, जिनका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा।

  1. ₹12 लाख तक की कमाई टैक्स फ्री
    वित्त वर्ष 2025-26 से न्यू टैक्स रिजीम के तहत 12 लाख रुपये तक की सालाना आय पर कोई टैक्स नहीं देना होगा। नौकरीपेशा लोगों को 75 हजार रुपये के स्टैंडर्ड डिडक्शन के साथ यह सीमा ₹12.75 लाख तक पहुंच जाएगी। पहले यह छूट 7 लाख रुपये तक थी।
    टैक्स एक्सपर्ट सीए आनंद जैन के मुताबिक 12 लाख की इनकम वालों को करीब ₹60 हजार और 10 लाख कमाने वालों को ₹40 हजार की टैक्स बचत होगी।
  2. हाई इनकम वालों को भी राहत
    ₹20 से ₹24 लाख की आय पर अब 25% टैक्स स्लैब लागू होगा। पहले ₹15 लाख से ऊपर 30% टैक्स देना पड़ता था।
  3. स्मॉल सेविंग स्कीम्स का ब्याज घट सकता है
    RBI द्वारा रेपो रेट 5.25% किए जाने के बाद 31 दिसंबर तक स्मॉल सेविंग स्कीम्स की ब्याज दरों में कटौती संभव है।
  4. कारें होंगी महंगी
    मारुति, टाटा, MG, हुंडई समेत कई कंपनियां 2–3% तक कीमतें बढ़ा सकती हैं। MG, Mercedes और BMW ने बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है।
  5. रेलवे टिकट बुकिंग में आधार जरूरी
    12 जनवरी से IRCTC अकाउंट आधार से लिंक नहीं होने पर सुबह 8 से रात 12 बजे तक पहले दिन रिजर्व टिकट बुकिंग नहीं होगी।
  6. नया इनकम टैक्स एक्ट लागू
    1 अप्रैल 2026 से इनकम टैक्स एक्ट 2025 लागू होगा, जो 1961 के पुराने कानून की जगह लेगा। कानून सरल और पारदर्शी बनाया गया है।
  7. क्रिप्टो और टैक्सपेयर्स चार्टर
    क्रिप्टो एसेट्स को अनडिस्क्लोज्ड इनकम में शामिल किया जाएगा। साथ ही टैक्सपेयर्स चार्टर को कानून का हिस्सा बनाया गया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button