छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

इंस्टाग्राम पर अभद्र टिप्पणी से धार्मिक भावनाएं आहत, शिवरीनारायण पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

रिपोर्टर-शुभांशु मिश्रा/लोकेशन-जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा पुलिस ने सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाएं आहत करने के मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।


मामला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram से जुड़ा है, जहां गिरौधपुरी धाम में आयोजित परम पूज्य संत शिरोमणि गुरु घासीदास बाबा जी के मेला कार्यक्रम से संबंधित वीडियो पर आरोपी द्वारा अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी।
पुलिस के अनुसार आरोपी सुप्रीम यादव (उम्र 30 वर्ष), निवासी खरौद, थाना शिवरीनारायण द्वारा की गई टिप्पणी से समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। शिकायत के आधार पर थाना शिवरीनारायण में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में साइबर थाना टीम एवं शिवरीनारायण पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया। घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन को जप्त कर लिया गया है।
आरोपी के विरुद्ध धारा 299 बी.एन.एस. एवं 66(डी) आईटी एक्ट के तहत विधिवत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक, भड़काऊ या धार्मिक भावनाएं आहत करने वाली पोस्ट पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button