जांजगीर-चांपा

गौरव ग्राम तागा में माँ चंडी दाई मंदिर का जीर्णोद्धार — भूमिपूजन के साथ शुरू हुआ नवनिर्माण कार्य

जांजगीर-चांपा

जांजगीर जिले के गौरव ग्राम तागा में आज धार्मिक आस्था और श्रद्धा का अनोखा संगम देखने को मिला। ग्राम की कुल देवी माँ चंडी दाई मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ विधिवत भूमिपूजन के साथ किया गया। इस अवसर पर गाँव के सैकड़ों श्रद्धालु और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ग्राम तागा में स्थित माँ चंडी दाई मंदिर ग्रामीणों की आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है। वर्षों से यह मंदिर धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों का साक्षी रहा है। अब इसी आस्था स्थल को और अधिक सुदृढ़ और आकर्षक रूप देने के लिए मंदिर के नवनिर्माण कार्य की शुरुआत की गई है।

कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण और पूजन-अर्चन से हुई। इसके बाद ग्रामवासियों ने माँ चंडी दाई के जयघोष से पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत तागा के सरपंच रामनारायण भैना, तालेश्वर कश्यप, भैरो प्रसाद तिवारी, भवानी तिवारी, भगवान चरण कश्यप, फेंकुराम कश्यप, रामकृष्ण श्रीवास, बलदाऊ श्रीवास, अगहन लाल कश्यप, सरोज यादव (जिला सचिव, शिक्षक संघ जांजगीर), दिनेश तिवारी तथा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ब्राह्मण समाज प्रशान्त तिवारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर के जीर्णोद्धार से गाँव में धार्मिक गतिविधियों के साथ सांस्कृतिक आयोजनों को भी नई ऊर्जा मिलेगी।

मंदिर निर्माण समिति के सदस्यों के अनुसार, आगामी चैत्र नवरात्र तक मंदिर का भव्य एवं सुनियोजित निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button