₹60 से कम का रेस्टोरेंट शेयर रडार पर, 17 दिसंबर को बोर्ड मीटिंग में बड़ा ऐलान संभव

रेस्टोरेंट सेक्टर की स्मॉल-कैप कंपनी स्पाइस लाउंज फूड वर्क्स लिमिटेड एक बार फिर निवेशकों के रडार पर है। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी है कि 17 दिसंबर 2025 को उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की अहम बैठक होने वाली है, जिसमें भारत या विदेश में किसी कंपनी/बिजनेस के अधिग्रहण पर फैसला लिया जा सकता है।
शेयर की बात करें तो खबर लिखे जाने तक यह ₹50 के आसपास कारोबार कर रहा था। भले ही हालिया दिनों में हल्की गिरावट दिखी हो, लेकिन बीते 6 महीनों में स्टॉक करीब 95% का रिटर्न दे चुका है। वहीं 2025 में अब तक यह शेयर 400% से ज्यादा चढ़ चुका है, जिससे इसे मल्टीबैगर की कैटेगरी में रखा जा रहा है।
Spice Lounge Food Works की शुरुआत 2019 में हुई थी और कंपनी भारत के अलावा अमेरिका और कनाडा में भी मौजूद है। इसके पास Buffalo Wild Wings, Wing Zone जैसे इंटरनेशनल ब्रांड्स की फ्रेंचाइजी है, वहीं Blaze Kebabs, Xora, Salud जैसे देसी ब्रांड भी कंपनी के पोर्टफोलियो में शामिल हैं।
अब निवेशकों की नजरें 17 दिसंबर की बोर्ड मीटिंग पर टिकी हैं, क्योंकि वहां लिया गया फैसला शेयर की दिशा तय कर सकता है।




