रायपुर
छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती का रिज़ल्ट जारी — 1592 अभ्यर्थी चयनित, 464 महिला उम्मीदवार सफल

लोकेशन: रायपुर, छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा 2025 का परिणाम आज आधिकारिक रूप से जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा के माध्यम से कुल 1592 पदों पर चयन किया गया है, जिनमें 464 महिला उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की है, जो इस बार की भर्ती में महिलाओं की अच्छी भागीदारी को दर्शाता है।
भर्ती प्रक्रिया PET, लिखित परीक्षा और ट्रेड टेस्ट के आधार पर पूरी की गई थी। परिणाम जारी होने के साथ ही चयनित अभ्यर्थियों को दस्तावेज़ सत्यापन और जॉइनिंग की आगामी प्रक्रिया के निर्देश जल्द जारी किए जाएंगे।
पुलिस विभाग के अनुसार इस बार भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष और तकनीकी रूप से व्यवस्थित तरीके से पूरा किया गया है।
प्रदेश के विभिन्न जिलों के उम्मीदवारों में रिज़ल्ट को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।




