
लोकेशन: अंबिकापुर
रिपोर्टर: विनीत मिश्रा
अंबिकापुर से बड़ी खबर सामने आई है, जहां सरगुजा पुलिस ने धर्मान्तरण के एक गंभीर मामले में रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर ओमेगा टोप्पो को गिरफ्तार किया है। मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां आरोपी के घर पर कथित रूप से चंगाई सभा आयोजित की जा रही थी। आरोप है कि इस सभा के माध्यम से लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा था। हिंदू संगठनों की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया।

गांधीनगर थाना क्षेत्र में रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर ओमेगा टोप्पो द्वारा अपने निवास पर कथित रूप से चंगाई सभा आयोजित की जा रही थी। आरोप है कि इस दौरान वहां मौजूद लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा था। मामले की सूचना मिलने पर हिंदू संगठनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभा में मौजूद लोगों के बयान दर्ज किए और जांच के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस ने ओमेगा टोप्पो को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। फिलहाल पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है।






