जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा में धान खरीदी व्यवस्था की समीक्षा—सीईओ गोकुल रावटे ने कई उपार्जन केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

जांजगीर-चांपा

जिले में धान खरीदी महाअभियान को अधिक सुव्यवस्थित और पारदर्शी बनाने प्रशासन लगातार निगरानी में जुटा हुआ है। इसी क्रम में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देश पर जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे ने सोमवार को धुरकोट, मुनुंद और भड़ेसर धान उपार्जन केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान सीईओ रावटे ने केंद्र प्रभारी से पंजीकृत किसानों की संख्या, बारदाना उपलब्धता, टोकन वितरण प्रक्रिया, तौल व्यवस्था, और किसानों के लिए उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने सभी केंद्रों में व्यवस्था को अधिक सुचारू और किसान हितैषी बनाने के लिए स्पष्ट दिशा–निर्देश जारी किए।

सीईओ ने किसानों से सीधा संवाद भी किया। किसानों ने खरीदी केंद्रों में अब तक की व्यवस्था और सुविधाओं को लेकर अपने अनुभव साझा किए। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि खरीदी प्रक्रिया को शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप समयबद्ध, पारदर्शी और सुचारू रखा जाएगा ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न उठानी पड़े।

उन्होंने प्रभारियों को निर्देश दिए कि—

बारदाना वितरण में किसी प्रकार की कमी न रहे

टोकन वितरण सही समय पर हो

तौल प्रक्रिया तेजी और पारदर्शिता के साथ पूरी की जाए

किसी भी केंद्र से शिकायत की स्थिति बिल्कुल नहीं होनी चाहिए

इस निरीक्षण में जनपद पंचायत नवागढ़ के सीईओ अनिल कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

प्रशासन का कहना है कि धान खरीदी महाअभियान को व्यवस्थित रखने के लिए लगातार निरीक्षण और निगरानी जारी रहेगी, ताकि सभी किसानों को बिना किसी कठिनाई के सुविधा मिल सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button