सक्ती: डभरा–सकराली मार्ग पर फिर सड़क हादसा, नशे में तेज रफ्तार बुलेट ने मारी टक्कर

लाला उपाध्याय
डभरा, जिला सक्ती
सक्ती जिले के डभरा थाना क्षेत्र से एक बार फिर सड़क हादसे की खबर सामने आई है।
डभरा–सकराली मार्ग पर तेज रफ्तार और लापरवाही ने एक और दुर्घटना को जन्म दे दिया।
जानकारी के अनुसार, शराब के नशे में तेज रफ्तार से चल रही बुलेट मोटरसाइकिल ने सामने से आ रही एक अन्य मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों मोटरसाइकिल सवार सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे में दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार एक महिला के घुटने में गंभीर चोट आई, जिसे तत्काल डभरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।


प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रायगढ़ रेफर कर दिया है।
वहीं, बुलेट चालक को भी मामूली चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि वह हादसे के वक्त नशे की हालत में था।
घटना की सूचना मिलते ही डभरा पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।
फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।




