जांजगीर-चांपा
ग्राम सिलादेही में सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत

ग्राम सिलादेही में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। घायल युवक को तत्काल बम्हनीनडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है





