छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

डकैती कांड का खुलासा: 2 फरार आरोपी गिरफ्तार, पहले ही एक जा चुका जेल

रिपोर्टर शुभांशु मिश्रा
लोकेशन जांजगीर-चांपा / शिवरीनारायण

जांजगीर-चांपा जिले से एक बड़ी सफलता की खबर सामने आई है, जहां शिवरीनारायण पुलिस ने डकैती के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल, 19 मार्च की सुबह राहौद निवासी सुदीप कुमार के घर में चार बदमाश जबरन घुस आए थे और करीब 81 हजार रुपये के मोबाइल सहित अन्य सामान लूटकर फरार हो गए थे। विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़ित और उसकी पत्नी के साथ मारपीट भी की थी।


इस मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था, जबकि बाकी आरोपी फरार थे।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी रवि निर्मलकर उर्फ बिल्लू और श्यामजी सिन्हा उर्फ बुटी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में दोनों ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना कबूल किया।
फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है और मामले में आगे की जांच जारी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button