बिलासपुर

NH-130 पर लूट का खुलासा, रतनपुर पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

रिपोर्टर:- मुरली नायर
लोकेशन:- बिलासपुर, छत्तीसगढ़
दिनांक:- 02.02.26


बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है, जहां पुलिस ने NH-130 पर हुई लूट की सनसनीखेज वारदात का खुलासा कर दिया है। हाईवे किंग ढाबा के पास लूट को अंजाम देने वाले चार आरोपियों को रतनपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, 1 फरवरी की रात करीब 3 बजकर 35 मिनट पर प्रार्थी विजय कुमार राज अपने परिजनों के साथ स्विफ्ट डिजायर कार से लौट रहे थे। इसी दौरान मुंह धोने के लिए वाहन रोकने पर दो कारों में सवार आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और स्विफ्ट डिजायर कार, तीन मोबाइल फोन और करीब 8 हजार रुपये नकद लूटकर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को जिला कोरिया और अंबिकापुर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि तंत्र विद्या और पूजा-पाठ के नाम पर पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद के बाद उन्होंने इस लूट की वारदात को अंजाम दिया था।

पुलिस ने लूटा गया वाहन, तीन मोबाइल फोन और नकद राशि की शत-प्रतिशत बरामदगी कर ली है। साथ ही घटना में प्रयुक्त दो कारें और अन्य मोबाइल भी जब्त किए गए हैं। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने साफ कहा है कि झाड़-फूंक और तंत्र विद्या के नाम पर ठगी करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button