एंटरटेनमेंट

रोहित शेट्टी फायरिंग केस

मुंबई के जुहू इलाके में फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार देर रात हुई इस घटना में घर के बाहर कई राउंड फायरिंग की गई थी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी पुणे निवासी हैं और उनकी पहचान आदित्य ज्ञानेश्वर गायकवाड़ (19), सिद्धार्थ दीपक येनपुरे (20), समर्थ शिवशरण पोमाजी (18) और स्वप्निल बंडू सकट (23) के रूप में हुई है।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के साथ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है और उन्हें 5 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इन आरोपियों की भूमिका घटना के लिए वाहन और अन्य संसाधन उपलब्ध कराने के साथ साजिश रचने से जुड़ी थी।
मामले में शुभम लोंकर नामक एक आरोपी को वांटेड घोषित किया गया है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी लॉरेंस गैंग से जुड़े नेटवर्क के संपर्क में थे। सोशल मीडिया पर सामने आए एक पोस्ट के आधार पर धमकी देने की जांच भी की जा रही है, हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
घटना के बाद रोहित शेट्टी के घर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस और फोरेंसिक टीम मामले की गहन जांच में जुटी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button