दुर्ग

बालोद में क्रेटा कार से बरामद 3 करोड़ नकद – हवाला कनेक्शन की जांच में जुटी पुलिस

बालोद

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से बड़ी खबर सामने आई है। पुलिस ने यहां एक क्रेटा कार से 3 करोड़ रुपए नकद बरामद किए हैं। इतनी बड़ी रकम बरामद होने से जिले में सनसनी फैल गई है। गाड़ी महाराष्ट्र पासिंग बताई जा रही है और पुलिस अब इस रकम के स्रोत की गहराई से जांच कर रही है।

बालोद पुलिस को मंगलवार को गुप्त सूचना मिली कि एक संदिग्ध क्रेटा कार जिले से गुजरने वाली है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी की और MH 04 MA 8035 नंबर की क्रेटा कार को रोका।
जब कार की तलाशी ली गई तो सीट के नीचे बने एक लॉकरनुमा खांचे से नोटों के बंडल बरामद हुए। गिनती करने पर कुल रकम करीब 3 करोड़ रुपये पाई गई।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कार महाराष्ट्र पासिंग की है और इसमें सवार लोग रकम के स्रोत और उद्देश्य को लेकर संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। पुलिस को शक है कि यह रकम हवाला नेटवर्क या किसी वित्तीय अपराध से जुड़ी हो सकती है।

सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। फिलहाल वाहन और बरामद रकम को जब्त कर लिया गया है, और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि पैसा कहां से आया और किसे पहुंचाया जाना था।

तरुण नाथ योगी, हिंद सेना प्रदेश संयोजक

“बालोद में इतनी बड़ी रकम का पकड़ा जाना गंभीर मामला है। यह सिर्फ हवाला या चुनावी फंडिंग का हिस्सा हो सकता है। प्रशासन को इस पर पारदर्शी जांच करनी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके।”

फिलहाल बालोद पुलिस ने कार को सील कर नोटों की गिनती शुरू कर दी है। एफएसएल टीम और आयकर विभाग को भी सूचना दे दी गई है। मामले की जांच के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि इतनी बड़ी नकदी आखिर कहां से आई और किसके लिए जा रही थी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button