जांजगीर-चांपा

जांजगीर में सड़क मार्किंग के काम में नियमों की उड़ी धज्जियां, घरेलू गैस सिलेंडर का हुआ खतरनाक इस्तेमाल

नेहा & मयंक
जांजगीर-चांपा


“जांजगीर जिले के जिला मुख्यालय में सड़क सुरक्षा के नाम पर जारी काम में नियमों की खुलेआम अनदेखी सामने आई है। चांपा रोड पर जांजगीर नहर पुल से खोखसा ओवरब्रिज तक चल रही सड़क सफेद पट्टी की मार्किंग के दौरान मजदूर घरेलू गैस सिलेंडर का इस्तेमाल कर रहे हैं।
जानकारी में पता चला है कि मशीन में एक सिलेंडर इस्तेमाल किया जा रहा है, जबकि दूसरा सिलेंडर चार पहिया वाहन में रखकर नियमों के विपरीत उपयोग किया जा रहा है। यह पूरी तरह से कानून का उल्लंघन है और किसी भी समय गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकता है।
मजदूरों से बातचीत में यह भी सामने आया कि ये सिलेंडर जांजगीर से ही ब्लैक मार्केट में खरीदे गए हैं। आम लोगों को निर्धारित सीमा में गैस दी जा रही है, लेकिन नियम तोड़ने वालों को आसानी से अनलिमिटेड सिलेंडर मिल रहे हैं।
अब सवाल यह है कि क्या प्रशासन और संबंधित विभाग इस गंभीर उल्लंघन पर कार्रवाई करेंगे या सड़क सुरक्षा के इस गंभीर मसले को अनदेखा किया जाएगा।”

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button