छत्तीसगढ़सरगुजा

अंबिकापुर में बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट

लोकेशन:अंबिकापुर, छत्तीसगढ़

अंबिकापुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां शहर के बीचों-बीच एक बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या से सनसनी फैल गई है। मामला चिलम चौक के पास का है, जहां करीब 65 वर्षीय अज्ञात महिला का शव संदिग्ध हालत में मिला है।
महिला की हत्या बेहद बेरहमी से की गई है—उसकी गर्दन आधी कटी हुई है, जबकि सिर को पूरी तरह कुचल दिया गया है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। लगातार बढ़ते अपराधों के बीच इस वारदात ने पुलिस व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।


घटना की सूचना मिलते ही डीआईजी और एसपी राजेश अग्रवाल मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। साथ ही एडिशनल एसपी सहित भारी पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।
फिलहाल कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हत्या के कारणों और आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जल्द ही इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button