सूरजपुर

सबका साथ, सबका विकास वाला बजट : संदीप अग्रवाल

संवाददाता:- सुरेन्द्र साहू
लोकेशन:- सूरजपुर, छत्तीसगढ़

केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026–27 को लेकर भाजपा जिला कोषाध्यक्ष एवं जिला संयोजक (बजट) संदीप अग्रवाल ने इसे ‘विकसित भारत’ की दिशा में अहम कदम बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मूल मंत्र पर आधारित है, जिसमें समावेशी विकास, आर्थिक स्थिरता और घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा दिया गया है।
संदीप अग्रवाल ने कहा कि बजट में युवा, गरीब, अन्नदाता यानी किसान और नारी शक्ति को विशेष प्राथमिकता दी गई है। साथ ही बुनियादी ढांचे के विकास, रोजगार सृजन, कर सुधार और इनकम टैक्स में राहत जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर ठोस प्रावधान किए गए हैं, जिससे आम नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा।
उन्होंने कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक मजबूत कदम है, जिससे युवाओं का सशक्तिकरण होगा और देश की आर्थिक नींव और अधिक सुदृढ़ बनेगी। बजट में गरीब कल्याण, किसानों की आय बढ़ाने, नारी शक्ति के उत्थान, कृषि उत्पादकता, ग्रामीण समृद्धि, मेक इन इंडिया, रोजगार सृजन और ऊर्जा सुरक्षा पर विशेष फोकस किया गया है।
आर्थिक सुधारों का उल्लेख करते हुए संदीप अग्रवाल ने कहा कि नई आयकर व्यवस्था में मध्य वर्ग को बड़ी राहत दी गई है। आयकर स्लैब में बदलाव और कर प्रणाली के सरलीकरण से आम लोगों को सीधा फायदा होगा।
उन्होंने आगे बताया कि सरकार ने बुनियादी ढांचे और रोजगार सृजन के लिए बड़े निवेश का प्रावधान किया है। साथ ही चार इंजन विकास मॉडल के तहत कृषि, एमएसएमई, निवेश और निर्यात को मजबूत करने पर जोर दिया गया है, जिससे भारत को विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल करने की दिशा में ठोस कदम उठाए गए

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button