जांजगीर-चांपा

चांपा सिवनी में सद्भाव पत्रकार सम्मेलन संपन्न, प्रदेशभर से पत्रकार हुए शामिल

पत्रकारिता को नई दिशा देने सिवनी में हुआ सद्भाव पत्रकार सम्मेलन

रिपोर्टर – दीपक यादव
लोकेशन – जांजगीर-चांपा
दिनांक – 08/12/2025

जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम पंचायत सिवनी में आज पत्रकारिता जगत का एक बड़ा और महत्वपूर्ण आयोजन देखने को मिला। छत्तीसगढ़ सद्भाव पत्रकार संघ द्वारा आयोजित संभागीय पत्रकार सम्मेलन में प्रदेश के कोने-कोने से पत्रकार बड़ी संख्या में शामिल हुए।

जांजगीर-चांपा के ग्राम पंचायत सिवनी में छत्तीसगढ़ सद्भाव पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ।
प्रदेशभर से आए पत्रकारों ने सम्मेलन में सक्रिय रूप से भाग लेते हुए पत्रकारिता से जुड़े मुद्दों, चुनौतियों और समाधान पर विचार-विमर्श किया।

सम्मेलन की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा माता सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इसके बाद अतिथियों का स्वागत फूलों और गुलदस्तों से किया गया।

सम्मेलन में शामिल सभी पत्रकारों को छत्तीसगढ़ सद्भाव पत्रकार संघ की ओर से मैग्नेटो देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने निष्पक्ष पत्रकारिता की भूमिका, सामाजिक सरोकारों और बदलते मीडिया परिवेश पर महत्वपूर्ण विचार रखे।

पत्रकारों ने संगठन की एकजुटता पर बल देते हुए कहा कि ऐसे सम्मेलन न केवल संवाद बढ़ाते हैं, बल्कि पत्रकारिता को नई दिशा देने का भी काम करते हैं।

सद्भाव पत्रकार संघ का यह सम्मेलन आपसी सहयोग, पारदर्शिता और सकारात्मक पत्रकारिता के संकल्प के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से पहुंचे पत्रकारों ने इस आयोजन को यादगार बना दिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button