सक्ती में स्कूल जा रही नाबालिग से छेड़छाड़, आरोपी साहिल कुर्रे गिरफ्तार

लोकेशन: सक्ती, छत्तीसगढ़
रिपोर्टर: लाला उपाध्याय
सक्ती जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटे सीपत गांव में स्कूल जा रही एक नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी साहिल कुर्रे को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी ने रास्ते में छात्रा को रोककर अश्लील हरकत की, जिससे वह भयभीत हो गई। छात्रा ने घर पहुंचकर परिजनों को पूरी घटना बताई, जिसके बाद मालखरौदा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच शुरू की और आरोपी की पहचान कर उसे हिरासत में लिया। वारदात में प्रयुक्त बाइक को भी पुलिस ने जब्त कर लिया गया है।
आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 126(2), 74, 78(2) व 78(2) सहित पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।




