
रिपोर्टर-लाला उपाध्याय/लोकेशन-सक्ती
सक्ती नगर के नितेश वर्मा और उनकी पत्नी सिद्धि वर्मा इन दिनों आबूधाबी में फंसे हुए हैं। दोनों 23 फरवरी को दुबई घूमने के लिए गए थे। बताया जा रहा है कि ईरान–इजराइल के बीच जारी युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर असर पड़ा है, जिसके चलते कई फ्लाइटें रद्द कर दी गई हैं।

नितेश वर्मा और सिद्धि वर्मा की वापसी के लिए 5 मार्च की फ्लाइट टिकट बुक थी, लेकिन मौजूदा हालात के चलते उनकी फ्लाइट भी रद्द हो गई। इसके बाद से दोनों आबूधाबी में ही फंसे हुए हैं और भारत लौटने का इंतजार कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि नितेश वर्मा पूर्व मंत्री के बेटे हैं और अपनी पत्नी के साथ छुट्टियां मनाने दुबई गए थे। अब अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के रद्द होने से उनकी वापसी फिलहाल टल गई है। परिवार और स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि हालात सामान्य होते ही दोनों सुरक्षित सक्ती लौट सकेंगे।




