छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

सक्ती के मजदूर की इंदौर में हत्या, सीएम साय ने पीड़ित परिवार को दी हरसंभव मदद का भरोसा

रिपोर्टर लाला उपाध्याय
लोकेशन सक्ती, छत्तीसगढ़

सक्ती जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। मजदूरी के लिए मध्यप्रदेश के इंदौर गए एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान भोजराम नारंगे के रूप में हुई है, जो अपने परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियों को निभाने के लिए घर से बाहर कमाने गया था।
यह घटना इंदौर के लक्ष्मी नगर, भागीरथ पोरा क्षेत्र की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।


इस मामले में जैजैपुर के पूर्व विधायक निर्मल सिन्हा ने मानवीय पहल करते हुए मृतक की पत्नी की बात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से फोन पर कराई। बातचीत के दौरान मृतक की पत्नी ने बताया कि भोजराम अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़कर मजदूरी करने गया था। परिवार बेहद गरीब है और अब रोज़ी-रोटी का कोई सहारा नहीं बचा है।
मुख्यमंत्री साय ने पूरे मामले पर संवेदना व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिया है। वहीं, इंदौर पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।
यह घटना एक बार फिर दूसरे राज्यों में काम करने वाले मजदूरों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button