सक्ती

सक्ती पुलिस का शराब माफिया पर शिकंजा, बुधवारी बाजार से 11 लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर: दीपक यादव
लोकेशन: सक्ती

सक्ती जिले में अवैध नशे के कारोबार पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सक्ती पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देश पर अवैध जुआ-सट्टा और नशे के कारोबारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना सक्ती पुलिस ने बुधवारी बाजार क्षेत्र में अवैध शराब रखने और बिक्री की तैयारी कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

दिनांक 17 दिसंबर 2025 को थाना सक्ती पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बुधवारी बाजार सक्ती स्थित ध्रुव सारथी के घर के सामने पवन नाग नामक व्यक्ति द्वारा भारी मात्रा में देशी एवं विदेशी शराब अवैध रूप से बिक्री के लिए रखी गई है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरिश यादव के मार्गदर्शन में तत्काल टीम गठित कर मौके पर विधिवत रेड कार्रवाई की गई।

रेड के दौरान आरोपी पवन नाग, पिता स्वर्गीय बुटी नाग, उम्र 37 वर्ष, निवासी बुधवारी बाजार सक्ती को मौके से पकड़ा गया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से कुल 63 नग देशी व विदेशी शराब, जुमला मात्रा 11 लीटर 340 एमएल बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 8,560 रुपये आंकी गई है।

जब्त की गई शराब में 10 नग देशी प्लेन शराब, विदेशी शराब गोल्ड स्ट्रीम 02 नग, लंदन रिजर्व 03 नग, सीजी 15 नग, सीडिकेट 05 नग तथा जम्मू ब्रांड की 28 नग शराब शामिल है। आरोपी से शराब रखने संबंधी वैध लाइसेंस अथवा दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु नोटिस दिया गया, जिस पर आरोपी द्वारा किसी भी प्रकार का वैध दस्तावेज नहीं होना लिखित रूप में स्वीकार किया गया।

पुलिस द्वारा आरोपी का कृत्य धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पाए जाने पर अवैध शराब जब्त कर पुलिस कब्जे में ली गई और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। मामले में अपराध क्रमांक 476/2025 पंजीबद्ध किया गया है।

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी सक्ती निरीक्षक लखन लाल पटेल के नेतृत्व में सउनि नीलमणी कुसुम, प्रधान आरक्षक 293 जीत जाटवर, आरक्षक बज्रसेन लहरे एवं नामदेव लहरे की अहम भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button