कोरबा

गणतंत्र दिवस पर तिरंगा गमछा पहनाकर सम्मान, जागृति फाउंडेशन ने दिया मानवता का संदेश

सरोज रात्रै / कोरबा

26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर जागृति फाउंडेशन द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व फाउंडेशन की डायरेक्टर, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष मानव अधिकार छत्तीसगढ़, अभिनेत्री व गायिका अंजू कुर्रे ने किया।
इस दौरान थाना, अस्पताल, ट्रांसजेंडर डॉक्टर एवं दिव्यांगजनों को तिरंगा गमछा पहनाकर सम्मानित किया गया। समारोह का उद्देश्य समाज के हर वर्ग को समान सम्मान देना और गणतंत्र के मूल्यों को मजबूत करना रहा।
कार्यक्रम में टीम सदस्य इशिका कुर्रे, शीतल देवी, रानू विश्वकर्मा एवं नेहा की विशेष भूमिका रही। अंजू कुर्रे ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें सेवा, समर्पण और समानता का संदेश देता है।
जागृति फाउंडेशन का यह आयोजन समाज में सकारात्मक सोच और मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने वाला रहा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button