छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

संकल्प बजट 2026-27: 2047 तक विकसित छत्तीसगढ़ की नींव — भूपेन्द्र सवन्नी


रिपोर्टर- ब्यूरो रिपोर्ट/ लोकेशन- जांजगीर-चांपा

छत्तीसगढ़ सरकार के संकल्प बजट 2026-27 को लेकर प्रदेश की सियासत गर्म है। पक्ष और विपक्ष से लगातार बयान सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में जांजगीर पहुंचे वरिष्ठ भाजपा नेता और क्रेडा अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी ने बजट को लेकर बड़ा बयान दिया है।


जांजगीर में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भूपेन्द्र सवन्नी ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और वित्त मंत्री ओमप्रकाश चौधरी द्वारा प्रस्तुत संकल्प बजट 2026-27, सिर्फ एक साल का आय-व्यय का लेखा-जोखा नहीं है, बल्कि वर्ष 2047 तक विकसित छत्तीसगढ़ के सपने की ठोस शुरुआत है।
उन्होंने कहा कि आज़ादी के 100 वर्ष पूरे होने तक छत्तीसगढ़ को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर, उद्योग और निवेश का बड़ा केंद्र, आधुनिक कृषि राज्य और शिक्षा-स्वास्थ्य के क्षेत्र में अग्रणी प्रदेश बनाने का स्पष्ट रोडमैप इस बजट में दिखता है।
भूपेन्द्र सवन्नी के शब्दों में, “यह बजट विकसित भारत के साथ विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला है।”
प्रेस वार्ता में वरिष्ठ भाजपा नेता नारायण चंदेल सहित अमर सुल्तानिया, नंदनी रजवाड़े, जिला उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, आशुतोष गोस्वामी, अनिल शर्मा, प्रदीप शराफ, पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, विवेका गोपाल, राकेश रुपवानी, सुशील सिंह और सतीश शर्मा भी मौजूद रहे।
भाजपा नेताओं ने संकल्प बजट को छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकास का रोडमैप बताते हुए इसे दूरदर्शी और ऐतिहासिक करार दिया।
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि सरकार इस विज़न को ज़मीनी हकीकत में कितनी तेजी और प्रभावी ढंग से उतार पाती है।


Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button