सरस्वती संस्कार केंद्र चरणनगर चांपा में सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम

सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांपा एवं सरस्वती सेवा मंडल पूर्व छात्रों द्वारा संचालित सरस्वती संस्कार केंद्र चरणनगर चांपा में दिनांक 15.12.2025 को विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के तत्वावधान में सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि श्रीमती इनीता खाण्डे वक्ता -श्रीमती ललिता तिवारी, श्रीमती उषा देवांगन एवं अध्यक्षता श्रीमती खुशीला तिवारी ने की।
सरस्वती सेवा मंडल एवं पूर्व छात्र श्री निखिल अग्रवाल जी, श्री नवनीत सोनी जी , श्री पटेल जी एवं प्राचार्य श्री अश्विनी कुमार कश्यप,संस्कार केंद्र कोरबा विभाग प्रमुख , प्रधानाचार्य श्री कृष्ण कुमार पाण्डेय जी उपस्थित रहे। श्रीमती खुशीला तिवारी ने कार्यक्रम की प्रस्तावना का वाचन ,श्रीमती ललिता तिवारी ने कुटुम्ब प्रबोधन एवं पर्यावरण के संबंध में विस्तार से जानकारी दी , श्रीमती उषा देवांगन ने भारत के विकास में महिलाओं की भूमिका पर जानकारी दी। प्रश्नोत्तरी श्रीमती उमा कांति साहू एवं कु.संगीता गुप्ता द्वारा दिया गया।
संस्कार केन्द्र की बहनों के द्वारा प्रेरणादाई नारियों की वेशभूषा में संवाद प्रस्तुत किया गया।समाज में प्रेरणा स्वरूप कार्य करने वाली माताएं श्रीमती द्रौपदी पटेल एवं श्रीमती फेंकने बाई का सम्मान किया गया। अनुभव कथन खुशबू पटेल, आभार श्रीमती उमा कांति साहू ने किया। संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।इस कार्यक्रम में 50 मातृशक्ति की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में संस्कार केन्द्र की संचालिका दीदियों श्रीमती सोनिया वैष्णव, कु संगीता गुप्ता,श्रीमती सुमित्रा साहू,कु.खुशबू पटेल, श्रीमती रथ बाई, श्रीमती उमा भारती देवांगन, श्रीमती तरुणा देवागंन, श्रीमती कांति साहू,कु.आरती यादव,श्रीमती ज्योति कुम्भकार , श्रीमती उमा कांति साहू का विशेष योगदान रहा।




