होली से पहले शराब के लिए पैसे मांगकर मारपीट, सारागांव पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

लोकेशन-जांजगीर-चांपा/रिपोर्टर-शुभांशु मिश्रा
जांजगीर-चांपा जिले के थाना सारागांव क्षेत्र में शराब पीने के लिए पैसे की मांग कर मारपीट और धमकी देने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी अनिल सूर्यवंशी (26 वर्ष) निवासी परसापाली सरवानी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, 01 मार्च 2026 की सुबह प्रार्थी घनश्याम प्रसाद, निवासी सरवानी, अपने घर की दुकान के बाहर खड़ा था। इसी दौरान मोहल्ले का आरोपी अनिल सूर्यवंशी वहां पहुंचा और होली के नाम पर शराब पीने के लिए एक हजार रुपये की मांग करने लगा। पैसे देने से मना करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और डंडे व लोहे के औजार से हमला कर घायल कर दिया।
प्रार्थी की शिकायत पर थाना सारागांव पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 296, 351(3), 115(2), 119(1) BNS के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की। जांच के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सारागांव राकेश कुमार सूर्यवंशी, ASI हीरालाल इक्का, आरक्षक गोवर्धन टाइगर सहित थाना स्टाफ की अहम भूमिका रही।
पुलिस ने साफ किया है कि क्षेत्र में शांति भंग करने और कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।




