सरपंच ने कागज में बना दिया सड़क और ई इंजीनियर ने कर दिया उसका मूल्यांकन

लोकेशन – सक्ति जिला
दिनांक – 22/01/2026
रिपोर्टर – लाला उपाध्याय
पंचायत में होने वाली विकास कार्य की राशि सरपंच और इंजीनियर की मिलीभगत के चलते चढ़ गई भ्रष्टाचार की भेंट
जिले के जैजैपुर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत खजुरानी में भ्रष्टाचार का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां सरपंच और इंजीनियर की मिलीभगत से तत्कालीन सरपंच राधेश्याम चंद्रा ने करीब 14 लाख रुपये की सीसी सड़क सिर्फ कागजों में ही बना दी गई।
हैरानी की बात यह है कि जमीन पर सड़क का कोई अस्तित्व नहीं है, इसके बावजूद दस्तावेजों में निर्माण पूर्ण दर्शाया गया। इतना ही नहीं, इंजीनियर द्वारा कागजों में बनी सीसी सड़क का मूल्यांकन (मेजरमेंट) भी कर दिया गया। मामले का खुलासा उस समय हुआ जब एसडीओ द्वारा पंचायत में किए गए कार्यों का भौतिक सत्यापन किया गया, जिसमें हकीकत और दस्तावेजों के बीच भारी अंतर पाया गया।


भ्रष्टाचार के उजागर होते ही जनपद पंचायत में हड़कंप मच गया है, और जनपद के सीईओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिम्मेदारों पर कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है और जांच आगे जारी है। गौरतलब है कि, सरकार के द्वारा पंचायतों में विकास कार्यों के लिए राशि स्वीकृत किया जाता है, लेकिन ग्राम पंचायत खजुरानी के सरपंच ने इंजीनियर से मिलीभगत कर शासन से मिले राशि को भ्रष्टाचार बंदरबांट कर दिया।
बहरहाल भ्रष्टाचार के इस मामले पर स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों ने संबंधित इंजीनियर धनंजय चंद्रा और पंचायत के सरपंच राधेश्याम चंद्रा के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है। तो वही पंचायत के पूर्व सरपंच राधेश्याम चंद्रा ने आरोपों को गलत बताते हुए निर्माण कार्य कुछ अधूरा होने की बात कह रहे है।




