सतनाम सद्भाव का संदेश लेकर निकलेगी विशाल यात्रा, रायपुर से गिरौदपुरी तक पदयात्रा

रिपोर्टर: ब्यूरो रिपोर्ट
छत्तीसगढ़ में सामाजिक समरसता और सद्भाव का संदेश देने के उद्देश्य से रायपुर से गिरौदपुरी तक एक विशाल सतनाम सद्भाव यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस पदयात्रा का नेतृत्व गुरु खुशवंत साहेब करेंगे, जो धर्मगुरु होने के साथ-साथ राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री भी हैं।
यह पदयात्रा सुबह 8 बजे सतनाम भवन मोवा से प्रारंभ होगी और छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल गिरौदपुरी तक पहुंचेगी। यात्रा के दौरान सामाजिक एकता, भाईचारे और मानवता के मूल्यों को मजबूत करने का संदेश दिया जाएगा।
इस सद्भाव यात्रा में सतनाम समाज के बड़ी संख्या में अनुयायी, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग शामिल होंगे। आयोजन को लेकर समाज में खासा उत्साह देखा जा रहा है। जगह-जगह स्वागत और सहभागिता की तैयारियां की जा रही हैं।
आयोजकों के अनुसार, यात्रा का उद्देश्य समाज को जोड़ना, आपसी सद्भाव को बढ़ावा देना और सतनाम पंथ के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है। यह यात्रा सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टि से एक महत्वपूर्ण आयोजन मानी जा रही है।




