जांजगीर-चांपा

सिवनी के सौरभ राठौर बने मिस्टर छत्तीसगढ़ 2025 — 65 किलो वर्ग में पहला स्थान, गांव और जिले का नाम किया रोशन

जांजगीर-चांपा

जिले के चांपा क्षेत्र के सिवनी गांव के युवा सौरभ राठौर ने अपनी मेहनत और लगन से पूरे प्रदेश में क्षेत्र का नाम रोशन किया है। रायपुर में आयोजित मिस्टर छत्तीसगढ़ बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप 2025 में सौरभ ने जूनियर 65 किलो वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर यह उपलब्धि हासिल की।23 वर्षीय सौरभ राठौर, पिता लखन राठौर, ने गांव में रहकर ही सीमित संसाधनों के बावजूद इस प्रतियोगिता की तैयारी की। उन्होंने बताया कि उन्होंने रानू फिटनेस जिम, चांपा में कड़ी मेहनत और अनुशासन के साथ अभ्यास किया। सौरभ ने अपनी सफलता का श्रेय अपने ट्रेनर अभिषेक राजपूत और सहयोगी साथियों को दिया, जिन्होंने हर कदम पर उनका मार्गदर्शन और उत्साहवर्धन किया।

प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों से दर्जनों प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। निर्णायकों के सामने सौरभ ने अपने सधे हुए शरीर, परफेक्ट पोज़िंग और आत्मविश्वास से सबका ध्यान आकर्षित किया। उनके प्रदर्शन ने निर्णायकों को प्रभावित किया और उन्हें प्रथम स्थान के योग्य माना गया।सौरभ की जीत से सिवनी गांव सहित पूरे चांपा क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों और स्थानीय युवाओं ने उन्हें बधाइयाँ दीं और कहा कि सौरभ ने गांव और जिले दोनों का मान बढ़ाया है।

सौरभ ने कहा कि यह उपलब्धि उनकी जिंदगी का पहला बड़ा कदम है। उन्होंने बताया कि उनका अगला लक्ष्य राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर छत्तीसगढ़ का नाम देशभर में ऊँचा करना है।सौरभ की इस सफलता ने एक बार फिर यह साबित किया है कि प्रतिभा गांवों में भी है — बस जरूरत है मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button