छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से स्कूली वैन पलटी, 15 बच्चों समेत 10 से ज्यादा घायल

लोकेशन: जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ / रिपोर्टर: जय ठाकुर

जांजगीर-चांपा जिले से एक बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आई है, जहां बच्चों से भरी एक स्कूली वैन सड़क हादसे का शिकार हो गई। तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर के बाद वैन अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
बताया जा रहा है कि वैन में 15 से अधिक बच्चे सवार थे, जो सरस्वती ज्ञान मंदिर कुथूर स्कूल के छात्र हैं। इस हादसे में एक शिक्षिका सहित 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। कई बच्चों को सिर, हाथ-पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं, वहीं एक महिला शिक्षिका के कंधे में चोट बताई जा रही है।


घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया और सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक कुछ बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है।
हैरानी की बात यह है कि हादसे के वक्त वैन का नियमित ड्राइवर मौजूद नहीं था और स्कूल के प्रिंसिपल खुद वाहन चला रहे थे।

इस हादसे ने एक बार फिर स्कूल प्रबंधन और परिवहन विभाग की गंभीर लापरवाही को उजागर कर दिया है। बिना अधिकृत या प्रशिक्षित ड्राइवर के स्कूली वाहन चलाना नियमों का सीधा उल्लंघन है।


अब कई बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं—
क्या वैन का फिटनेस सर्टिफिकेट वैध था?
क्या वाहन चलाने वाला व्यक्ति अधिकृत था?
क्या परिवहन विभाग ने समय-समय पर जांच की?
फिलहाल घायलों का इलाज जारी है, लेकिन यह हादसा स्कूली बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर गया है। अब देखना होगा कि जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई होती है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button