जशपुर

जशपुर में SDM की बड़ी कार्रवाई: करड़ेगा केंद्र में 110 बोरी फर्जी धान पकड़ा, व्यापारी दबोचा

लोकेशन: जशपुर
रिपोर्टर: दीपक वर्मा

जशपुर, 11 दिसंबर 2025
जशपुर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। दुलदुला विकासखंड के धान खरीदी केंद्र करड़ेगा में फर्जी तरीके से धान बेचने की कोशिश कर रहे एक व्यापारी को प्रशासन ने रंगे हाथ पकड़ लिया।

आज निरीक्षण पर पहुंचे एसडीएम नंद जी पांडे ने अपनी प्रशासनिक टीम के साथ केंद्र में अचानक दबिश दी। जांच के दौरान सामने आया कि ग्राम मकरीबन्धा का व्यापारी दीपक सिंह, किसान मिस्ट कुमार के नाम से नकली एंट्री करवाकर 110 बोरी धान बेचने पहुंचा था।

जैसे ही अनियमितता की जानकारी अधिकारियों को हुई, SDM ने मौके पर ही कार्रवाई करते हुए सभी 110 बोरी धान जप्त कर लिया और समिति प्रभारी के सुपुर्द कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी।

अधिकारियों के मुताबिक, व्यापारी ने सरकारी खरीदी व्यवस्था का गलत फायदा उठाने और धोखाधड़ी से लाभ कमाने की कोशिश की। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धान खरीदी में किसी भी तरह की हेराफेरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

SDM नंद जी पांडे ने चेतावनी देते हुए कहा—
“सरकारी खरीदी प्रक्रिया में फर्जीवाड़ा करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी भी कीमत पर किसानों के हक़ और सरकारी सिस्टम के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।”

इस कार्रवाई से जशपुर जिले में एक सख्त संदेश गया है कि प्रशासन खरीदी केंद्रों में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए पूरी तरह सक्रिय है और किसी भी गलत गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button