बिज़नेस

SEBI का बड़ा प्रस्ताव: डीमैट म्यूचुअल फंड निवेशकों को राहत, पैसा अपने आप बैंक खाते में आएगा

नई दिल्ली | 9 फरवरी 2026
म्यूचुअल फंड में डीमैट अकाउंट के जरिए निवेश करने वालों के लिए सेबी (SEBI) बड़ी सुविधा लाने की तैयारी में है। नए प्रस्ताव के तहत डीमैट में रखी म्यूचुअल फंड यूनिट्स पर अब सिस्टमैटिक विदड्रॉल प्लान (SWP) और सिस्टमैटिक ट्रांसफर प्लान (STP) पूरी तरह ऑटोमैटिक हो जाएंगे। तय तारीख पर निवेशकों का पैसा बिना बार-बार निर्देश दिए सीधे उनके बैंक खाते में पहुंचेगा।
फिलहाल डीमैट अकाउंट में म्यूचुअल फंड रखने वाले निवेशकों को हर निकासी या ट्रांसफर के लिए अलग-अलग निर्देश देने पड़ते हैं, जिससे प्रक्रिया जटिल और समय लेने वाली हो जाती है। सेबी का नया प्रस्ताव इस सबसे बड़ी परेशानी को खत्म कर सकता है।
सेबी के मुताबिक यह सिस्टम दो चरणों में लागू किया जाएगा। पहले चरण में यूनिट और तारीख के आधार पर SWP और STP की सुविधा मिलेगी, जबकि दूसरे चरण में रकम आधारित निकासी, मुनाफे के अनुसार ट्रांसफर और स्विंग STP जैसे उन्नत विकल्प जोड़े जाएंगे।
इस बदलाव से रिटायर्ड निवेशकों और नियमित आय चाहने वालों को खास फायदा होगा। सेबी ने इस प्रस्ताव पर 26 फरवरी तक सुझाव मांगे हैं। इसके बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा। नियम लागू होने पर डीमैट म्यूचुअल फंड निवेशकों का बड़ा झंझट खत्म हो सकता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button