सूरजपुर

सूरजपुर में एसईसीएल कर्मचारी का फांसी के फंदे पर लटका मिला शव, बीमारी से था परेशान

लोकेशन: सूरजपुर, छत्तीसगढ़

थाना क्षेत्र: कोतवाली, नयनपुर गांव

सूरजपुर जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। एसईसीएल कर्मचारी का शव घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के नयनपुर गांव की बताई जा रही है।

मृतक की पहचान 55 वर्षीय रामचंद सिंह, निवासी मांझापारा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, वह पिछले कुछ समय से टीवी (क्षय रोग) की बीमारी से जूझ रहे थे और मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे।

परिजनों ने सुबह जब घर का दरवाज़ा खोला तो रामचंद सिंह का शव घर के म्यार पर रस्सी के सहारे लटका हुआ मिला। घटना की सूचना तुरंत कोतवाली पुलिस को दी गई।

पुलिस ने मौके पर पहुँचकर मर्ग कायम किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है ताकि घटना का वास्तविक कारण सामने आ सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button