मुंगेली

गुरु घासीदास जयंती: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के आगमन से पहले मुंगेली में सुरक्षा व्यवस्था सख्त

लोकेशन: मुंगेली, छत्तीसगढ़
संवाददाता: विनोद जायसवाल
दिनांक: 18/12/2025

मुंगेली जिले में 18 दिसंबर को आयोजित होने वाली गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रस्तावित आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। मुख्यमंत्री का आगमन दोपहर 2:00 बजे निर्धारित है, जिसे देखते हुए सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है।

कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देशानुसार कार्यक्रम स्थल गुरु घासीदास लालपुर धाम परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद किया गया है। यातायात नियंत्रण, पेयजल व्यवस्था, अग्निशमन उपकरण, स्वास्थ्य विभाग की टीमों की तैनाती सहित सभी आवश्यक विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

इसी कड़ी में बुधवार देर रात करीब 10:00 बजे पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पांडे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा एवं उप पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने स्वयं मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा, पार्किंग, भीड़ नियंत्रण और आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों की बारीकी से समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

प्रशासन ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं ताकि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

उल्लेखनीय है कि गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर प्रतिवर्ष प्रदेश के मुख्यमंत्री लालपुर धाम पहुंचते हैं। इस वर्ष भी मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है, वहीं प्रशासन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button