पीथमपुर में वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह: 25 बुजुर्गों को मिला सम्मान, मानवाधिकार जागरूकता पर जोर

पीथमपुर (जांजगीर-चांपा)
ग्राम पंचायत पीथमपुर में आज एक खास अवसर देखने को मिला, जहां राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो और ग्राम पंचायत पीथमपुर के संयुक्त तत्वावधान में वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्राम के 25 वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में सकारात्मक माहौल रहा।
मुख्य और अतिविशिष्ट अतिथियों की मौजूदगी से कार्यक्रम बना खास
समारोह में जांजगीर-चांपा विधायक श्री व्यास कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
इसके साथ ही अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में—
डॉ. जतिन्दर पाल सिंह (प्रदेशाध्यक्ष, NHRCCB),अमोलक सिंह छाबड़ा (प्रदेश सलाहकार),कपिलनाथ साहू (प्रदेश संरक्षक),दिलीप साहू (प्रदेश संरक्षक),श्रीमति मंजूषा पाटले (समाज सेविका),कैलाश कश्यप (पत्रकार)उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलवंत सिंह जम्बल (संभाग उपाध्यक्ष) और कुमार यादव (उपसरपंच, ग्राम पंचायत पीथमपुर) ने संयुक्त रूप से की|



गांव के गणमान्यजन भी रहे मौजूद
विशिष्ट अतिथि के रूप में
विष्णु अवतार कश्यप,ललित कुमार बरेठ,महेन्द्र कुमार कश्यप,राजेश कुमार सोनी,रमेश कुमार सोनी,लाभो कुमार सूर्या,कौशल कश्यप,उदय कुमार पटेल
सहित कई सम्मानित नागरिक कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि व्यास कश्यप ने कहा
“ग्राम विकास के लिए उपसरपंच कुमार यादव सदैव तत्पर रहते हैं, इसलिए गांव के सभी लोग उनका सहयोग करें ताकि गांव विकास की ओर अग्रसर हो सके।”
समाज सेविका मंजूषा पाटले ने कहा
“नारी अपनी शक्ति को पहचाने और अपने अधिकारों के लिए आगे आए।”
प्रदेशाध्यक्ष डॉ. जतिन्दर पाल सिंह ने कहा—“संगठन मानव से जुड़े अपराधों और समस्याओं के समाधान के लिए सदैव सक्रिय है और हर स्थिति में जनता के साथ खड़ा रहेगा।”
मानवाधिकार जागरूकता पर जोर
समारोह में वक्ताओं ने मानवाधिकारों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी ग्रामीणों को प्रदान की और कहा कि संगठन हमेशा आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए उपलब्ध रहेगा।
कार्यक्रम का संचालन विजय यादव (संभाग संयुक्त सचिव) ने किया।
राष्ट्रीय एकता गीत के साथ हुआ समापन
ग्रामीणों की बड़ी उपस्थिति ने समारोह को विशेष बना दिया।
वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान के बाद कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय एकता गीत के साथ किया गया।




