कोरबा

करतला के गनियारी गांव में सनसनीखेज हत्या, घर के आंगन में 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप

गनियारी हत्या कांड
करतला, जिला कोरबा (छत्तीसगढ़)
सरोज रात्रे

करतला से इस वक्त एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है,
जहां ग्राम गनियारी में अज्ञात हमलावरों ने एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी।
मृतक की पहचान नंदकुमार पटेल, उम्र लगभग 45 वर्ष के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि बीती रात धारदार हथियार से उस पर हमला किया गया और
सुबह उसका खून से लथपथ शव घर के ही आंगन में पड़ा मिला।
घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया।
परिजनों का आरोप है कि यह हत्या साजिश के तहत की गई है
और उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
सूचना मिलते ही करतला पुलिस मौके पर पहुंची,
घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया।
पुलिस ने मौके से एक धारदार हथियार—कुल्हाड़ी भी बरामद की है,
जिसे हत्या में प्रयुक्त माना जा रहा है।
फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है,
आसपास के लोगों से पूछताछ जारी है
और अज्ञात आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
इस निर्मम हत्या के बाद गनियारी गांव में
डर और दहशत का माहौल बना हुआ है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button