जशपुर

जशपुर हत्याकांड में सनसनीखेज मोड़, मृत घोषित युवक झारखंड में ज़िंदा मिला

रिपोर्टर:-दीपक वर्मा
लोकेशन:-जशपुर

जशपुर से इस वक्त एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है,
जहाँ एक हत्याकांड ने पूरे सिस्टम को सवालों के घेरे में ला दिया है।
जिस युवक को हत्या का शिकार मानकर पुलिस ने जांच पूरी कर ली थी,
चार आरोपियों को जेल भेज दिया गया था,
अब वही युवक ज़िंदा पाया गया है।
दरअसल मामला 18 अक्टूबर 2025 का है।
जशपुर जिले के सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पुरनानगर तुरीटोंगरी में एक अधजला शव बरामद हुआ था।
शव की पहचान सीमित खाखा के रूप में की गई।
इस पहचान की पुष्टि मृतक की मां, पत्नी और भाई ने मजिस्ट्रेट के सामने की थी।
पुलिस जांच आगे बढ़ी,
चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया,
और आरोपियों ने मजिस्ट्रेट के समक्ष हत्या की बात भी कबूल कर ली।
लेकिन अब इस केस में सबसे बड़ा और चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है।
मृत घोषित किया गया सीमित खाखा झारखंड के हजारीबाग जिले में ज़िंदा पाया गया है,
जहाँ वह मजदूरी कर रहा था।
इस खुलासे के बाद पूरे हत्याकांड पर सवाल खड़े हो गए हैं।
एसएसपी जशपुर शशि मोहन सिंह के अनुसार,
वास्तविक मृतक की पहचान के लिए राजपत्रित अधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम गठित की गई है।
परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की गई थी और अब मामले की गहन जांच जारी है।
सबसे बड़ा सवाल अब यही है—
वो अधजला शव आखिर किसका था?
गलत पहचान कैसे हुई?
और असली मृतक कौन है?
जशपुर पुलिस के सामने अब सच्चाई तक पहुंचना सबसे बड़ी चुनौती बन गई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button