बिज़नेस

सेंसेक्स 2500 अंक उछलकर 84,000 के पार, निफ्टी 750 अंक चढ़ा; ट्रम्प के टैरिफ फैसले से बाजार में तूफानी तेजी

मुंबई | 3 फरवरी
भारतीय शेयर बाजार में आज जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 2500 अंक यानी करीब 3% की छलांग लगाकर 84,200 के पार पहुंच गया है, जबकि निफ्टी 750 अंक चढ़कर 25,850 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। बाजार में यह तूफानी तेजी भारत-अमेरिका ट्रेड डील और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा भारत पर टैरिफ 50% से घटाकर 18% करने के ऐलान के बाद आई है।
बाजार में चौतरफा खरीदारी दिख रही है। रियल्टी, ऑटो और IT सेक्टर सबसे आगे हैं। निफ्टी रियल्टी इंडेक्स करीब 5%, जबकि IT और ऑटो इंडेक्स 4% तक चढ़े हैं। निफ्टी 50 के 46 शेयर हरे निशान में हैं।
अडाणी ग्रुप के शेयरों में जबरदस्त उछाल
ट्रेड डील का सबसे बड़ा फायदा अडाणी ग्रुप को मिलता दिख रहा है।
अडाणी ग्रीन 12.87% चढ़कर ₹951
अडाणी एंटरप्राइजेज 11.4% ऊपर ₹2,222
अडाणी पोर्ट्स 8.35% की तेजी
अडाणी पावर 7.75% उछला
तेजी की बड़ी वजह
ट्रम्प ने कहा है कि भारत से टैरिफ घटाने के बदले अमेरिका से एनर्जी, टेक्नोलॉजी और एग्रीकल्चर प्रोडक्ट्स की खरीद बढ़ेगी, जिससे दोनों देशों को फायदा होगा। इस डील से निवेशकों का भरोसा लौटा है और बाजार में मजबूत तेजी देखी जा रही है।
एशियाई और अमेरिकी बाजारों की मजबूती ने भी घरेलू बाजार को सपोर्ट दिया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button