सेंसेक्स में 350 अंकों की रिकवरी, 83,475 पर पहुंचा; निफ्टी भी 120 अंक चढ़ा — IT और ऑटो सेक्टर में बढ़त

मंगलवार को शेयर बाजार ने शुरुआती गिरावट के बाद मजबूत रिकवरी दिखाई।
सेंसेक्स 350 अंकों की उछाल के साथ 83,475 के स्तर पर पहुंचा, जबकि निफ्टी ने भी 120 अंक की रिकवरी कर 25,570 पर कारोबार किया।हालांकि बाजार में हल्का उतार-चढ़ाव बना रहा — सेंसेक्स शुरुआती सत्र में 83,124 तक फिसला था और निफ्टी 25,450 के डे-लो तक गया था।
सेंसेक्स और निफ्टी की मौजूदा स्थिति
सेंसेक्स: 20 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 83,500 के करीब कारोबार
निफ्टी: 5 अंकों की तेजी के साथ 25,580 पर स्थिर
सेंसेक्स के 30 में से 18 शेयर हरे निशान में और 12 लाल निशान में दिखे।
BEL में सबसे ज्यादा 2% की बढ़त, जबकि जोमैटो, भारती एयरटेल और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में लगभग 1% की तेजी देखी गई।
सेक्टर-वार हालात
तेजी वाले सेक्टर: IT, ऑटो
गिरावट वाले सेक्टर: PSU बैंक, रियल्टी, फाइनेंशियल सर्विसेज
बाज़ार में रिकवरी के 3 बड़े कारण
भारत-अमेरिका ट्रेड डील की उम्मीद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा कि भारत और अमेरिका ट्रेड डील के करीब हैं। इससे दोनों देशों के आर्थिक और सुरक्षा संबंध मजबूत होंगे, निवेश और एनर्जी एक्सपोर्ट को बढ़ावा मिलेगा।
निवेशकों के विश्वास में बढ़ोतरी का यह बड़ा कारण माना जा रहा है।
अमेरिकी सरकार के शटडाउन खत्म होने की संभावना- अमेरिकी सीनेट ने संघीय फंडिंग बिल पास कर दिया है, जिससे लंबे शटडाउन के खत्म होने की उम्मीद जगी है।
इससे आने वाले आर्थिक डेटा पर स्पष्टता मिलेगी और फेड की मौद्रिक नीति को दिशा मिल सकती है।
फेड रिजर्व की ब्याज दर कटौती की उम्मीद- अमेरिकी फेड गवर्नर स्टीफन मिरान ने संकेत दिए कि दिसंबर में 50 बेसिस पॉइंट की दर कटौती संभव है।
महंगाई घटने और बेरोजगारी बढ़ने की वजह से यह कदम उठाया जा सकता है, जिससे ग्लोबल मार्केट को राहत मिलेगी।
ग्लोबल मार्केट अपडेट
जापान: निक्केई इंडेक्स 0.43% चढ़कर 51,131 पर कोरिया: कोस्पी 1.48% बढ़कर 4,133 पर
हॉन्गकॉन्ग: हैंगसेंग 0.34% गिरकर 26,558 पर चीन: शंघाई कंपोजिट 0.38% गिरकर 4,003 पर
10 नवंबर को अमेरिकी बाजार में भी तेजी दिखी थी
डाउ जोन्स 0.81%, नैस्डैक 2.27%, और S&P 500 में 1.54% की बढ़त रही।
FII और DII की गतिविधि
FII (Foreign Institutional Investors): 10 नवंबर को ₹4,076 करोड़ के शेयर बेचे
DII (Domestic Institutional Investors): ₹5,811 करोड़ की खरीदारी की
अक्टूबर में: FPI ने ₹14,610 करोड़ का निवेश किया
सितंबर में: FII ने ₹35,301 करोड़ बेचे जबकि DII ने ₹65,343 करोड़ खरीदे
सोमवार को बाजार में बढ़त
10 नवंबर को सोमवार के कारोबार में सेंसेक्स 319 अंक चढ़कर 83,535 पर बंद हुआ था,
जबकि निफ्टी 82 अंक बढ़कर 25,574 पर बंद हुआ।
सेंसेक्स के 30 में से 19 शेयरों में तेजी दर्ज की गई थी।




