जशपुर

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल—दो दिव्यांगजनों को मिली ट्राईसाइकिल, चेहरे पर लौटी मुस्कान

दीपक वर्मा – कुनकुरी
लोकेशन – कुनकुरी/बगिया

जशपुर जिले से एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है… मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया ने एक बार फिर साबित किया है कि जरूरतमंदों की मदद के लिए सरकार हमेशा तत्पर है। यहां रोजाना बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर पहुंचते हैं, और उनका गंभीरता से निराकरण भी किया जाता है।

शुक्रवार को पत्थलगांव तहसील के ग्राम पाकरगांव से दो दिव्यांगजन—नंदलाल और विनीत राम—अपनी समस्या लेकर सीएम कैंप कार्यालय पहुंचे। दोनों चलने-फिरने में असमर्थता के कारण रोजमर्रा के कामों में कठिनाई झेल रहे थे। उन्होंने अपनी स्वतंत्रता बढ़ाने के लिए ट्राईसायकल की मांग की।

कैंप कार्यालय ने तुरंत संवेदनशीलता दिखाते हुए दोनों के लिए ट्राईसायकल उपलब्ध करा दी। ट्राईसायकल मिलते ही दोनों की खुशी देखते ही बनती थी। नंदलाल और विनीत ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब वे खुद को ज्यादा आत्मनिर्भर महसूस कर रहे हैं।

यह कदम इस बात का प्रमाण है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जरूरतमंदों तक सहायता पहुँचाने का संकल्प और अधिक मजबूत हो रहा है… और सरकार दिव्यांगजनों को सम्मानजनक जीवन देने की दिशा में गंभीरता से कार्य कर रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button