जशपुर

कुनकुरी पुलिस की संवेदनशील पहल: गुम हुए दो आई-फोन खोजकर मालिकों को सौंपे

रिपोर्टर: दीपक वर्मा
लोकेशन: कुनकुरी, जिला जशपुर


कुनकुरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई और तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए गुम हुए दो महंगे आई-फोन मोबाइल खोजकर उनके असली मालिकों को सुरक्षित रूप से वापस सौंप दिए। इस सराहनीय पहल से आमजन में पुलिस के प्रति भरोसा और विश्वास और भी मजबूत हुआ है।

दरअसल, कुनकुरी थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग प्रार्थियों द्वारा अपने आई-फोन मोबाइल गुम होने की शिकायत थाना कुनकुरी में दर्ज कराई गई थी। शिकायत मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश यादव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच शुरू कराई। पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता और सतत प्रयासों के माध्यम से दोनों गुमशुदा आई-फोन का पता लगाने में सफलता हासिल की।

मोबाइल बरामद होने के बाद थाना परिसर में एक सादे और गरिमामय कार्यक्रम के दौरान प्रार्थियों को बुलाया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी की उपस्थिति में तथा एसडीओपी विनोद कुमार मंडावी के हाथों दोनों आई-फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे गए।

अपने मोबाइल वापस पाकर प्रार्थियों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। उन्होंने कुनकुरी पुलिस की तत्परता, ईमानदारी और सेवा भावना की खुले दिल से प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया।

कुनकुरी पुलिस की इस कार्रवाई ने न सिर्फ मानवता और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश की है, बल्कि यह भी साबित किया है कि पुलिस आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button