बलरामपुर

बलरामपुर में SDM–तहसीलदार पर गंभीर आरोप, कथित पिटाई से एक की मौत, दो घायल

रिपोर्टर:- दयाशंकर यादव
लोकेशन:- बलरामपुर – कुसमी


बलरामपुर जिले से इस वक्त एक बेहद गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है।
कुसमी थाना क्षेत्र में एसडीएम और तहसीलदार पर कथित रूप से मारपीट करने का आरोप लगा है, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक, बीती रात अवैध बॉक्साइट खनन की सूचना पर एसडीएम और तहसीलदार मौके पर पहुंचे थे।
इसी दौरान वहां मौजूद लोगों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

आरोप है कि विवाद बढ़ने पर रॉड और डंडों से मारपीट की गई, जिससे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां एक व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है, वहीं मामला कुसमी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी हुई है, और अधिकारियों पर लगे आरोपों को लेकर प्रशासनिक स्तर पर भी हलचल तेज हो गई है।
फिलहाल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।
हम इस मामले पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button